दिल्ली, 07 सितंबर 2026: दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। एमसीडी ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों बिल्डिंग से अपने क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।
सत्य निकेतन में रविवार को एक बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी और छह लोग घायल हुए थे। इसी हादसे के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान जुटाई गई जानकारी को दिल्ली हाईकोर्ट में 10 दिन के भीतर दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
एमसीडी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में हुए एक सर्वे में 27 लाख 84 हजार 286 इमारतों का सर्वे किया गया। इनमें से केवल 19 खतरनाक पाई गईं थीं। पुलिस के मुताबिक सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में प्रॉपर्टी मालिक उर्मिला गुप्ता उनके पति हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी उर्मिला गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन इसका प्रबंधन और संचालन उनके पति और बेटे के पास था। सोमवार रात इन तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जस्टिस भव्य खराल ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक

More Stories
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी
बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, 13 जिलों में बाढ़, 20 से ज्यादा मौतें