उधमपुर, 17 सितंबर 2026: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि अभी आतंकियों के ढेर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम मजालता तहसील मुख्यालय से रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुबन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ।
इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। हालांकि अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अभियान में पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने फिलहाल क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ समय से मजालता के खुबन इलाके में सात से आठ आतंकियों की मौजूदगी की अपुष्ट सूचनाएं मिल रही थीं।
ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी

More Stories
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया, PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू
यूपी में 2,607 PGT पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
MCD रिश्वतखोरी मामले में CBI ने 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत तीन को किया गिरफ्तार