चीरबासा, 29 सितंबर 2026: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आया। इससे पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली। पत्थरों की चपेट में आने से एटा उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब पंद्रह सौ यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
यह भी देखें: केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग