दिल्ली, 30 सितंबर 2026: तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने पुलिसकर्मी से कथित मारपीट के मामले में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम एफआईआर में शामिल किए हैं। इसी बीच मंगलवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
मामला 27 सितंबर को सड़क निरीक्षण के दौरान साहिब सिंह को थप्पड़ मारे जाने के आरोप से शुरू हुआ था। अब इसी घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग मामलों में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस कार्रवाई सामने आ रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार अरविंद केजरीवाल के तिलक नगर दौरे के दौरान सादे कपड़ों में तैनात एक हेड कांस्टेबल वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान आप समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आप नेता सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के नाम के साथ आप कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख है। घटना के बाद हेड कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस के अनुसार सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसी घटनाक्रम में साहिब सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने और उनसे कथित मारपीट से संबंधित है।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार