बडगाम, 30 सितंबर 2026: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। उन्हें भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है। इंडियन आर्मी ने इस एनकाउंटर को ऑपरेशन कोराग नाम दिया। सेना ने एक्स पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आतंकी मारा गया। ऑपरेशन अभी जारी है।
ये भी देखें: उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी के ढेर होने की खबर

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग