October 14, 2026

भगवंत मान के पूर्व ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल

मनजीत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पूर्व ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मनजीत सिंह सिद्धू को आज 13 अक्टूबर को चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। मनजीत सिंह सिद्धू लंबे समय तक भगवंत मान के करीबियों में रहे हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनजीत सिंह सिद्धू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में आपने जो समर्थन दिया वह ऐसे समय में मिला जब हमारे पास चाय पीने के लिए भी पैसे नहीं थे। मेरे कई भाई-दोस्त इस बात पर मजाक भी उड़ाते थे। लेकिन आपने तब भी पूरी लगन से हमारा साथ दिया।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देखे गए सपनों में आपको शायद हमसे भी ज्यादा कुछ नजर आ रहा था। इसलिए जब आप अपने हाथों से कोई घर बनाते हैं भले ही वह समुद्र के किनारे रेत का ही घर क्यों न हो तो उसे तोड़ना या पीछे छोड़ देना दुख देता है।

ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं