October 14, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

Jailer 2

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्म के दुनियाभर में 100 करोड़ कमाने की उम्मीदें हैं। अगर फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 100 करोड़ कमाती है तो अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 91.2 करोड़ ‘जन नायकन’ 81.2 करोड़ ‘द पैराडाइज’ 78.2 करोड़ ‘स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे’ 72.4 करोड़ ‘मन शंकरवारा प्रसाद गारु’ 71.2 करोड़ ‘उस्ताद भगत सिंह’ 48.2 करोड़ मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ 43.4 करोड़ जैसी फिल्मों को पछाड़ देगी।

फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने ओवरऑल ब्लॉकसीट के साथ 63.64 करोड़ कमा लिए हैं। बिना ब्लॉकसीट के साथ ओवरऑल 55.67 करोड़ कमा लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने ब्लॉकसीट के साथ 34.32 करोड़ की कमाई कर ली है। बिना ब्लॉकसीट के फिल्म ने 30.03 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म के 16.12 लाख टिकट बिक गए हैं। फिल्म को 15,363 शोज मिले हैं। फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है। फिल्म के 818 शोज हाउसफुल हैं।

इसके अलावा फिल्म ने तमिलनाडु में 12.59 करोड़ की कमाई कर ली है। कर्नाटक में फिल्म ने 7.67 करोड़ कमाए। केरल में फिल्म ने 6.57 करोड़ तेलंगाना में 3.31 करोड़ आंध्रप्रदेश में 2.59 करोड़ महाराष्ट्र में फिल्म ने 43.54 लाख गुजरात में 20.80 लाख राजस्थान में 10.94 लाख दिल्ली में 9.80 लाख और ओडिशा में 8.99 लाख कमा लिए हैं।

यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा