दिल्ली, 14 अक्टूबर 2026: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार रात इंडिया गेट पहुंचे। वहां धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की। अंकिता के परिवार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के बीजेपी के फैसले का विरोध किया है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर इस फैसले को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी कब तक बलात्कारियों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता की मां जब से इस मामले को लेकर सामने आई हैं तब से रो रही हैं।
दूसरी ओर अंकिता भंडारी की मां ने कहा कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। लेकिन वे चाहती हैं कि उन्हें कोई पद न दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की जान इसी वजह से गई। जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे धरने पर बैठी रहेंगी।
सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि राज्यपाल बनाए जाने की खबर आने के बाद से वे परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अंकिता के परिवार से बात की। परिवार ने उनसे दिल्ली आने को कहा।
अंकिता की मां ने कहा कि हमें यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ कि बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। मैं माननीय राष्ट्रपति महोदया से अपील करती हूं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक उन्हें राज्यपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया रोक दी जाए। राष्ट्रपति स्वयं एक महिला हैं और मेरी भावनाओं को जरूर समझेंगी।
यह भी देखें: बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश- बलतेज पन्नू

More Stories
साकेत कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ नया समन जारी किया, क्या है मामला?
एअर इंडिया फ्लाइट का जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक सिग्नल मिला था
मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 78 दिन का दिवाली बोनस