October 15, 2026

इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का दिया निर्देश

imran khan actor

मुंबई, 15 अक्टूबर 2026: आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट प्रवासन अधिनियम सात और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कॉकरोच जनता पार्टी की मांग के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसी शाम उन्हें रिहा भी दिया गया था। अब यह बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है।

ये भी देखें: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज