चंडीगढ़, 25 जुलाई 2026: भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल जीत लिया है। बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए। इससे पहले पुरुष और महिला लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत मेडल से चूक गया था।
बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने जीत दर्ज कर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। 28 वर्षीय झंडू कुमार ने ग्रुप-बी में खेलते हुए पहले प्रयास में 181 किलोग्राम और दूसरे प्रयास में 190 किलोग्राम वजन उठाया।
ये भी देखें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सिलेक्शन, सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई

More Stories
सरफराज खान की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी, चोटिल साई सुदर्शन की जगह मिली
ऋषभ पंत की जमीन देने की अपील पर सीएम धामी ने कहा- हरसंभव मदद करेंगे
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच से बाहर, केएल राहुल को मिली कप्तानी