October 20, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग

CJP

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। सोमवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सौरव और आशुतोष की न्यायिक हिरासत और दो दिन के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच जंतर-मंतर ट्रेसपासिंग केस की जांच करेगी। वहीं अब खबर सामने आई है कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक सीजेपी कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत के खिलाफ अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। सौरव दास और आशुतोष रांका के वकील हाई कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग कर रहे हैं। एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कल दास और रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। इससे पहले आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद मामले में सुनवाई के बाद दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिन और बढ़ा दिया गया।

सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना इजाजत दाखिल होने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया था। इसके बाद दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास आशुतोष रांका अजिंक्य शिंदे और सीजेपी के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से होते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए थे। जबकि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है। अजिंक्य शिंदे को शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि सौरव दास और आशुतोष रांका अब तक पुलिस हिरासत में हैं।

ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं