October 22, 2026

बारामूला में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मददगार को किया गिरफ्तार, पिस्टल और ग्रेनेड किए बरामद

arrest

बारामूला, 21 अक्टूबर 2026: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला स्थित डारपोरा देलीना इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नर्सरी के पास से आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल दो ग्रेनेड और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

फिलहाल सुरक्षा बल और पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रहे हैं।

यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट