चंडीगढ़, 2 जून 2026: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल करते हुए चार PCS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किये हैं।
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षरों वाले इन आदेशों को कार्मिक विभाग ने जारी किया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- हरदीप सिंह (2014 बैच) को गुरुहरसहाय का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
- अशोक कुमार (2020 बैच) को गुरदासपुर का एसडीएम लगाया गया है।
- रमनदीप कौर (2026 बैच) को बनूड़ का एसडीएम बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद अंकिता कंसल को दिए गए अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
इसी के साथ रोबिनजीत कौर (2026 बैच), जो अभी सहायक आयुक्त (जनरल) तरनतारन के पद पर तैनात हैं, उनका तबादला कर उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) गुरदासपुर नियुक्त किया गया है।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 IAS अधिकारियों का किया तबादला, यहां देखें लिस्ट

More Stories
बठिंडा में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता, 4 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू