चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी भी जारी की है।
इन दिनों हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। झोंकों में यह रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोग खुले में रखी हल्की चीजों और पेड़ों के आसपास सावधानी बरतें।
आज 5 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के मुकाबले राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। 4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इनसे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एक मौसम प्रणाली बनने से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति बन रही है। पूरे राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक से दिन के तापमान में राहत मिल सकती है।
यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

More Stories
‘वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदलने की संभावना, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट