चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में आज 24 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। पंजाब में दो दिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 11 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 20 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान अब सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर तरनतारन कपूरथला जालंधर फिरोजपुर मोगा लुधियाना बरनाला मानसा संगरूर और पटियाला में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ये भी देखें: पीएम मोदी बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं

More Stories
मानसा में परविंदर सिंह झोटा का 26 दिन बाद किया गया अंतिम संस्कार
दीपावली पर पटाखों से पंजाब की हवा बनी जहर, वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर
अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई