लुधियाना, 24 अप्रैल : पंजाब में अब गर्मी और बढ़ेगी, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में गुरुवार से लू चलना शुरू हो जाएगी और 29 अप्रैल तक मौसम काफी गर्म रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बुधवार को कई जिलों में गर्म हवाएं चलीं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ में 39 डिग्री, अमृतसर, फिरोजपुर में 38 डिग्री और जालंधर, मोगा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/a-lunatic-raped-3-girls-including-his-niece/

More Stories
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया