चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द करने की घोषणा की है। अकासा एयर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी दी है। एयरलाइन कंपनी ने मध्य-पूर्व के मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ये फैसला मध्य-पूर्व के मौजूदा हालातों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद लिया गया है।
अकासा एयर ने बताया कि वो लगातार मध्य-पूर्व के हालातों पर नजरें बनाए हुए हैं। और समय-समय पर हालातों का आकलन भी कर रहे हैं। अकासा एयर ने फ्लाइट्स कैंसिलेशन से प्रभावित होने वाले यात्रियों के लिए फुल रिफंड का विकल्प दिया है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि रिफंड का पैसा सात दिनों के अंदर उनके ऑरिजिनल सोर्स में वापस आ जाएगा।
अकासा एयर ने कहा है कि जिन यात्रियों ने ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए टिकट बुक किए हैं उन्हें रिफंड और रीशेड्यूलिंग के लिए सीधे उन्हीं से संपर्क करना होगा। इसके अलावा यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का भी ऑप्शन उपलब्ध कराया है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात