गोरखपुर, 19 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर यूपी के मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन किया।
11 कन्याओं और बटुक के पांव पखारे। चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया। उनका आशीर्वाद लिया। और फिर अपने हाथों से भोजन परोसकर खिलाया। इसके बाद सबको गिफ्ट दिए। सीएम योगी ने बच्चियों से बातचीत भी की। इसके पहले योगी ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।
उधर मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। वहीं वाराणसी के माता सिद्धिदात्री मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। जौनपुर के चौकियां धाम में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
कन्या पूजन के बाद सीएम योगी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम में नया कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। कल 25 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन-पूजन किया। जबकि आज भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। देवी पाटन सहारनपुर के मां शाकंभरी पीठ और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात