चंडीगढ़, 02 नवंबर 2026: गुरदासपुर जिले के कस्बा कादियां के रहने वाले दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्त अमृतसर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे थे और रोजाना कॉलेज जाते थे। सोमवार को दोनों पढ़ाई के लिए अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक बस से टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जश्नप्रीत सिंह और जयप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। जिस उम्र में दोनों अपने भविष्य को संवारने में लगे थे उसी उम्र में उनकी जिंदगी खत्म हो गई।
मृतकों के रिश्तेदार जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह और जयप्रीत सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे। वे गुरदासपुर जिले के कस्बा कादियां के रहने वाले थे और अमृतसर के ग्लोबल इंस्टीट्यूट में डिग्री कर रहे थे। दोनों रोजाना बस से कॉलेज जाते थे। सोमवार को किसी कारणवश उन्हें घर से निकलने में देर हो गई थी।
उन्हें बटाला से अमृतसर जाने वाली बस पकड़नी थी। इस वजह से दोनों बाइक पर बटाला के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। कादियां से कुछ दूरी पर उनकी बाइक निजी कंपनी की राजधानी बस से टकरा गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दिया है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पंजाब भर की 37.43 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई- सीएम मान
‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता, उभरते बाल उद्यमियों ने भाग लिया
पंजाब मंत्रिमंडल ने नशा तस्करी के मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालतों की स्थापना को दी मंजूरी