November 2, 2026

गुरदासपुर के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज जाने के लिए घर से निकले थे

accident

चंडीगढ़, 02 नवंबर 2026: गुरदासपुर जिले के कस्बा कादियां के रहने वाले दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्त अमृतसर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे थे और रोजाना कॉलेज जाते थे। सोमवार को दोनों पढ़ाई के लिए अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक बस से टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जश्नप्रीत सिंह और जयप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। जिस उम्र में दोनों अपने भविष्य को संवारने में लगे थे उसी उम्र में उनकी जिंदगी खत्म हो गई।

मृतकों के रिश्तेदार जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह और जयप्रीत सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे। वे गुरदासपुर जिले के कस्बा कादियां के रहने वाले थे और अमृतसर के ग्लोबल इंस्टीट्यूट में डिग्री कर रहे थे। दोनों रोजाना बस से कॉलेज जाते थे। सोमवार को किसी कारणवश उन्हें घर से निकलने में देर हो गई थी।

उन्हें बटाला से अमृतसर जाने वाली बस पकड़नी थी। इस वजह से दोनों बाइक पर बटाला के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। कादियां से कुछ दूरी पर उनकी बाइक निजी कंपनी की राजधानी बस से टकरा गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दिया है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब