November 3, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, तापमान में 1.5 डिग्री की कमी

नए साल की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ...

चंडीगढ़, 03 नवंबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह अब ड्राई बना हुआ है। आज 3 नवंबर को दिन में तेज धूप खिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अब ठंड का अहसास होने लगेगा। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अब यह सामान्य के करीब बन गया है। राज्य में सबसे कम तापमान 32.8 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आसमान साफ रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते सुबह और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और शाम को ठंड का अहसास बढ़ेगा। हालांकि आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। चार नवंबर से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश नहीं होने के कारण किसानों को बिजाई और खेतों में अन्य कृषि कार्य करने के लिए अनुकूल मौसम मिल सकता है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब