November 10, 2026

बांग्लादेश सरकार का दावा, शेख हसीना की वापसी की कोई मंशा नहीं

बांग्लादेश हिंसा पर शेख हसीना का बड़ा...

चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: शेख हसीना के वापस बांग्लादेश लौटने की अटकलों के बीच तारिक रहमान सरकार ने बड़ा दावा किया है। बांग्लादेश सरकार ने सोमवार 9 नवंबर 2026 को कहा है कि भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की फिलहाल अपने देश लौटने की कोई मंशा नहीं है।

शेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। इस पर बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर मो. अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उनकी यह सब कोशिशें सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा हैं।

शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्रों के जनआंदोलन के दौरान सत्ता गंवाने के बाद भारत आईं। और तब से यहीं रह रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें कोई ट्रैवल डॉक्यूमेंट या नया पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा।

विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उन्हें भगोड़ा बताते हुए पासपोर्ट देने से इनकार किया है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रत्यर्पण का अनुरोध मिलने की पुष्टि की है। और कहा है कि स्थापित प्रक्रियाओं के तहत इस पर विचार और जांच की जा रही है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब