चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: पाकिस्तान की न्यूज एंकर राबिया की रविवार को हत्या हो गई। इस हत्या में उसके पति का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
एंकर राबिया अहसान रावलपिंडी स्थित अपने घर में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध हथियार को भी जब्त किया है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में एफआईआर की कापी भी है। एफआईआर की कॉपी के अनुसार 41 वर्षीय राबिया अहसान की उनके बेडरूम में दोपहर करीब तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त राबिया की मां और बहन लॉन में मौजूद थे। राबिया के साथ मां और बहन दोनों ही रहती थीं।
तभी गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग चौंक गए। इस दौरान राबिया की बहन अलविना दौड़कर बेडरूम में गईं। वहां उन्होंने राबिया को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देख। और पास में ही खड़े उसके पति के हाथ में एक पिस्तौल देखी। पुलिस ने जब इसको लेकर पूछताछ की तो वो इस गन का लाइसेंस नहीं दिखा पाया।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहन जांच की। शव के गर्दन के नीचे और पीठ के दाईं ओर गोली लगने के निशान मिले। पंजाब फोरेंसिक साइंस अथॉरिटी ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किए।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
बांग्लादेश सरकार का दावा, शेख हसीना की वापसी की कोई मंशा नहीं
स्पेन के परिवहन मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद इस्तीफा दिया, हादसे में 69 लोगों की मौत हुई थी
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर टकराए, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, भारतीय पर्यटक की मौत