यमुनानगर, 11 नवंबर 2026: यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवंबर तक कपाल मोचन मेले का आयोजन होगा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करीब 122 एकड़ क्षेत्र में लगने वाले इस मेले में उनके जीवन पर आधारित ड्रोन शो और लाइट एंड साउंड शो मुख्य आकर्षण होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेले की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मेले में श्री गुरु नानक देव बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित अन्य संतों और महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
प्रदर्शनी में सिखों के सभी 10 गुरुओं के जीवन शिक्षाओं और समाज के प्रति योगदान को सचित्र रूप में दिखाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही यातायात और पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेले में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाए। इसमें सिखों के सभी 10 गुरुओं के गौरवशाली इतिहास जीवन दर्शन शिक्षाओं और समाज के प्रति योगदान को सचित्र रूप में प्रदर्शित किया जाए। श्री गुरु नानक देव और बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित अन्य महान संतों एवं महापुरुषों के नाम पर भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
हरियाणा में एसआईआर को लेकर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
सिरसा में कार और ट्रैक्टर में टक्कर, 3 युवकों की मौत
पंचकूला में दीवाली पर पटाखों से 40 से अधिक लोग झुलसे, आंख-हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें