चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: भाईदूज के पावन अवसर पर बुधवार सुबह 8:30 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए रवाना हो चुकी है।
केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग महाराज ने एएनआई को बताया कि कपाट बंद करने की प्रक्रिया तड़के से ही शुरू कर दी गई थी। सुबह भगवान शिव का भव्य महाअभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना हुई। और भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान शिव को समाधि रूप देकर सुबह ठीक 8:30 बजे मंदिर के मुख्य कपाट आगामी छह महीनों के लिए बंद कर दिए गए। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा के दर्शन और पूजा कर सकेंगे।
मुख्य कपाट बंद होने के तुरंत बाद सेना के बैंड की मधुर धुनों और जय बाबा केदार के जयकारों के बीच बाबा केदार की उत्सव डोली उखीमठ के लिए निकल पड़ी। यह डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए अपने शीतकालीन स्थल तक पहुंचेगी। जहां शीतकाल के दौरान नियमित रूप से बाबा की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी
सीएम योगी ने दीपावली प्रदूषण पर दिया जवाब, बोले- “प्रदूषण हो गया तो खत्म भी हो जाएगा, काहे चिंता करते हो”
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च, कई बड़े खुलासे किए