चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। रचिन रवींद्र की टीम में वापसी हुई है। जबकि केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लाथम कप्तानी करेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक रचिन रवींद्र डेवोन कॉन्वे और टॉम ब्लंडेल पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं। रचिन सितंबर में प्रमोशनल शूट के दौरान दायां कंधा खिसकने के कारण भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज नहीं खेल सके। वहीं कॉनवे कनकशन और ब्लंडेल क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं।
टॉम ब्लंडेल अगर भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो वे न्यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि उनका पहले टेस्ट में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।
न्यूजीलैंड की टीम काफी हद तक जून में इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराने वाली टीम जैसी है। केन विलियमसन और तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के बेन सीयर्स और जैक फाउल्क्स इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। विल ओ’रूर्के का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। जबकि सीयर्स टखने और फाउल्क्स हिप की चोट से उबर रहे हैं।
तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम में नया नाम हैं। वे पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं गए थे।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में लगाया शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लाबुशेन बाहर, लंबे समय से फॉर्म से थे बाहर