November 11, 2026

अमेरिकी संसद ने रक्षा मंत्री हेगसेथ के महाभियोग प्रस्ताव को रोका, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया

हेगसेथ

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है।

सदन के ज्यादातर सदस्यों ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया। इससे प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई फिलहाल रुक गई।

केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के 8 आरोपों वाला प्रस्ताव पेश किया था। आरोप था कि हेगसेथ ने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ 90 दिनों से ज्यादा समय तक युद्ध चलाया।

उन पर ड्रग्स तस्करी के शक में नावों पर अमेरिकी हमलों के दौरान बिना कानूनी प्रक्रिया के लोगों की हत्या कराने का भी आरोप लगाया गया था।

संसद में मंगलवार को हुए मतदान में प्रस्ताव के समर्थन में 204 और विरोध में 211 वोट पड़े। 11 डेमोक्रेट समेत कई सांसद मतदान में शामिल नहीं हुए।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब