काजीरंगा, 13 नवंबर 2026: गोलाघाट जिले के जिला आयुक्त बिस्वजीत फुकन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज के अंतर्गत हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुई। एक यात्री मिनी बस की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है। इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले।
गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हुई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
CM योगी का निर्देश- “1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं, एक महीने Voters बनाने में जुट जाइए”
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप