चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: बिलकिस बानो गैंगरेप और उसकी परिवार की हत्या के मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी गई है। इन दोनों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले में 17 साल से अधिक समय जेल में बिताने और एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने को राहत का आधार बनाया गया है।
ये आदेश जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने 28 अक्टूबर को सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो केस के जिन दो दोषियों को राहत मिली है उनकी पहचान विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया के तौर पर की गई है। ये दोनों दोषी उन 11 लोगों में शामिल हैं जिनकी समय पूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह दोषियों की अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई करेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित की है और दोनों दोषियों को जमानत देने का आदेश दिया है। ये दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। कोर्ट ने एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने के तथ्य पर भी विचार किया है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
अमित शाह बोले- राहुल गांधी ने भारत को बदनाम किया, भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी
चुनाव आयोग के आदेश पर यूपी में 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
जनगणना-2027 के तीसरा चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ