दिल्ली, 16 नवंबर 2026: दिल्ली में दिव्य और भव्य छठ महापर्व का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घाट पर जाकर छठ मनाया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार यमुना की सफाई को लेकर भी एक वीडियो जारी किया।
बीजेपी की ओर से लिखा गया कि दिल्ली में इस बार भव्य और दिव्य छठ मना। मात्र दो साल के अंदर दिल्ली की यमुना को आधे से ज्यादा साफ करके सरकार ने उसमें धूम-धाम से मनाया। बीजेपी ने यमुना में झाग न होने का दावा किया।
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम का वीडियो तो यमुना को भी गायब कर सकता है। वो तो झाग ही गायब किए हैं। मैं सीएम से कह रहा हूं कि वीडियो-वीडियो खेलना बंद करें।
उन्होंने आगे कहा कि मनोज तिवारी हों या रेखा गुप्ता हों। अब कालिंदी कुंज आ जाएं। हम भी चलते हैं और आप भी चलिए। वो कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें तो यह झाग-झाग का खेल ही खत्म हो जाएगा।
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि सीएम रेखा गुप्ता पानी पीकर दिखा दें। मैं उन्हें दंडवत प्रणाम करके मान लूंगा कि उन्होंने यमुना साफ कर दी। आप नेता ने यह भी कहा कि मैं जिंदगीभर उनसे सवाल ही नहीं करूंगा। वह कालिंदी कुंज में आकर आज एक लीटर पानी पी लें। यह झाग-झाग की नौटंकी बंद करें।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
अमित शाह बोले- राहुल गांधी ने भारत को बदनाम किया, भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी
चुनाव आयोग के आदेश पर यूपी में 55 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
जनगणना-2027 के तीसरा चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ