मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम को बाइक सवार दो हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। गाड़ी में परिवार के तीन लोग सवार थे। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मैकडॉनल्ड्स वाली तरफ से सताबगढ़ रोड होते हुए मोहाली जा रहे थे।
फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोग अपनी गाड़ी मोहाली की तरफ ले गए। तीनों सुरक्षित हैं।
थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी में सवार लोगों का किसी दूसरे पक्ष से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

More Stories
पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा-CM भगवंत मान
लोगों के घरों तक सीधे पहुंचाए जाएंगे नए राशन कार्ड; कोई भी हकदार परिवार वंचित नहीं रहेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
सीआर पाटिल आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे, पंजाब भाजपा की चुनावी तैयारियां तेज