चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा से जुड़ी अर्जी पर आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई होगी। मजीठिया ने विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए 16 नवंबर को अदालत में एप्लीकेशन दाखिल की थी।
इस पर अदालत ने 18 नवंबर को पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। अब सरकार के जवाब और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत इस मामले में फैसला ले सकती है।
मजीठिया के लिए अदालत की अनुमति इसलिए जरूरी है क्योंकि वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। जमानत के दौरान उन पर लगाई गई शर्तों के मुताबिक विदेश जाने से पहले उन्हें संबंधित अदालत से अनुमति लेनी होगी।
मजीठिया की ओर से 16 नवंबर को अदालत में विदेश जाने की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बाद अदालत ने मामले में पंजाब सरकार का पक्ष जानने के लिए 18 नवंबर को जवाब मांगा। अब 19 नवंबर को इस आवेदन पर सुनवाई होनी है। अदालत में सरकार की ओर से दाखिल जवाब के आधार पर मजीठिया की मांग पर विचार किया जाएगा।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 1,000 रुपए मासिक सहायता, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली के लाभ जारी रहेंगे- CM भगवंत मान
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जालंधर पहुंचे, समरसता संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा-CM भगवंत मान