November 23, 2026

सचिन पायलट बोले- पंजाब बदलाव चाहता है, मान सरकार ने केवल चुटकुले सुनाए

Sachin Pilot

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की। पायलट ने दावा किया कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस प्रदेश में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने पिछले 5 सालों में केवल चुटकुले ही सुनाए हैं और हर मुद्दे पर हंसी-मजाक किया है। सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए थी। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब उनके विधायकों पर से भी लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब