चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में पूर्व सपा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने आगजनी और मारपीट के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है। लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने बनवारी लाल और उनके दो साथियों हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी दोषी करार दिया है।
तीनों दोषियों की जमानत कैंसिल कर जेल भेज दिया गया है। विशेष जज उमाकांत जिंदल ने उन पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला 1998 में लखनऊ में व्यापार कर भवन में घुसकर आगजनी मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने से जुड़ा है।
पुलिस ने बनवारी लाल मोती चंद्र हुकुमचंद देशराज श्रीनिवास और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। ट्रायल के दौरान मोती चंद्र अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल की मौत हो गई थी। वहीं राजेंद्र को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।
एडीजीसी महेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट 12 अगस्त 1998 को तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर प्रशासन व्यापार कर एमएम कटिहार ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई थी। 17 नवंबर 2006 को कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था। 9 मई 2019 को आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सीजेपी नेता सौरव दास का दावा- मुझे लंदन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया
भारतीय सेना ने 87 ऐप्स पर लगाई रोक, फेसबुक-स्नैपचैट समेत कई शामिल
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर इमरान मसूद बोले- हम किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रहे