चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: इंडियन आर्मी ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए 87 ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इनमें सोशल मीडिया मैसेजिंग डेटिंग ई-कॉमर्स गेमिंग यूटिलिटी वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग जैसे ऐप्स शामिल हैं। नई एडवाइजरी में इन ऐप्स के इस्तेमाल को सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए बैन कर दिया गया है।
एडवाइजरी में फेसबुक स्नैपचैट ट्रूकॉलर हाइक जैसे ऐप्स का नाम शामिल हैं। सेना की यह एडवाइजरी Banned Apps शीर्षक से जारी की गई है। इसमें उन सभी ऐप्स का नाम लिखा है जिन्हें इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इनमें से ज्यादातर लोकप्रिय ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल सोशल नेटवर्किंग मैसेजिंग डेटिंग वीडियो स्ट्रीमिंग गेमिंग वेब ब्राउजिंग आदि के लिए किया जाता है। इनमें से कई ऐसे चीनी ऐप्स भी शामिल हैं जिन्हें भारत सरकार पहले ही बैन कर चुकी है।
सेना की यह एडवाइजरी सेंसेटिव जानकारियों के लीक होने से रोकने के लिए जारी की गई है। आर्मी ने अपनी एडवाइजरी में चेतावनी देते हुए कहा है कि लिस्ट में शामिल ऐप्स के इस्तेमाल करने पर सख्त ऐक्शन लिया जा सकता है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पूर्व सपा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर इमरान मसूद बोले- हम किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रहे
नेपाल पीएम बालेन शाह भारत पहुंचे, पीएम मोदी से मुलाकात की