चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया है। दास ने कहा है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए लंदन जाना था।
सौरव ने कहा है कि उनको ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। सौरव दास ने कहा है कि उन्हें रात 1 बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया।
सीजेपी नेता सौरव दास ने ट्वीट कर कहा कि इस कायर सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया जबकि मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहा था। इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड कैम्ब्रिज एलएसई और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से कॉकरोच मूवमेंट पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में अपनी पूरी जान लगा दी थी। लेकिन यह बुद्धिजीवी-विरोधी सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।
सौरव दास के इस दावे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य नेताओं का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि काश सौरव ने कोई बैंक लूटा होता या कोई वित्तीय धोखाधड़ी की होती तो सरकार उसे पक्का लंदन जाने की इजाजत दे देती। वहीं सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि सिर्फ दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाले लोग ही नीरव मोदी को भागने दे सकते हैं लेकिन सौरव को विदेश जाने से रोक सकते हैं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पूर्व सपा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा
भारतीय सेना ने 87 ऐप्स पर लगाई रोक, फेसबुक-स्नैपचैट समेत कई शामिल
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर इमरान मसूद बोले- हम किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रहे