दिल्ली, 25 नवंबर 2026: सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश मामले में जमानत की मांग करने वाली शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद की अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वह इस मांग पर विचार करने से पहले पुलिस का पक्ष सुनेगा।
जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने आज इनकी अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान उमर खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत की पुरजोर मांग की। उन्होंने दलील दी कि खालिद छह साल से अधिक समय से हिरासत में हैं। वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने शरजील इमाम के लिए भी ऐसी ही मांग रखी।
बेंच ने कहा कि अंतरिम राहत की मांग पर विचार करने से पहले वे दूसरी पक्ष दिल्ली पुलिस की बात सुनेंगे। बेंच ने निर्देश दिया कि इस मामले को प्रशासनिक स्तर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाए ताकि 3 जजों की एक बेंच गठित की जा सके।
यूएपीए मामलों में लंबी हिरासत के आधार पर जमानत देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग बेंचों के फैसलों में विरोधाभास देखा गया है।
केए नजीब फैसला 2021 में तीन जजों की बेंच ने कहा था कि यूएपीए की सख्त शर्तों के बावजूद लंबी हिरासत और मुकदमे में देरी जमानत का आधार बन सकती है।
जबकि गुलफिशा फातिमा मामले के फैसले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज कर दी गई थी। बाद में सैयद इफ्तिखार अंद्राबी मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि इसने नजीब फैसले के सिद्धांतों को कमजोर किया है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सीजेपी नेता सौरव दास का दावा- मुझे लंदन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया
पूर्व सपा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा
भारतीय सेना ने 87 ऐप्स पर लगाई रोक, फेसबुक-स्नैपचैट समेत कई शामिल