अमरोहा, 20 नवंबर 2026: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गजरौला में स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धूप सेक रहे दो श्रमिकों पर पेपर के बंडल गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बंडल हटाने में नाकाम मौके पर जुटे श्रमिकों ने जेसीबी मंगाकर दोनों श्रमिकों के शव बाहर निकाले।
मृतकों की शिनाख्त थान सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी गांव देवरी थाना बिलारी मुरादाबाद तथा रूप सिंह पुत्र प्रेम सिंह गांव चौबारा थाना गजरौला के रूप में हुई है। थान सिंह फैक्ट्री परिसर में स्थित कालोनी में ही रहते थे। जबकि रूप सिंह प्रतिदिन फैक्ट्री आते थे।
रूप सिंह के स्वजन फैक्ट्री पहुंच गए थे। उन्होंने शव नहीं उठने दिए। वह प्रबंध तंत्र से मुआवजे की मांग कर रहे थे। जबकि थान सिंह के स्वजन नहीं पहुंचे थे। पुलिस भी फैक्ट्री में तैनात है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 5 आतंकी हैंडलर्स की 29 कनाल संपत्ति जब्त की
केरल के स्कूल में दोस्तों को दिखाने के लिए बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, गलती से चली गोली, छात्र घायल
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का हुआ तबादला