चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: मोगा में दो लाख लोगों के उमड़े जनसैलाब ने ‘खुशहाल पंजाब’ महारैली को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कामकाज की राजनीति के पक्ष में जनसमर्थन का एक शक्तिशाली प्रदर्शन बना दिया। इस रिकॉर्डतोड़ भीड़ को ‘काम की राजनीति’ पर एक ऐतिहासिक मुहर करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ हो और वादे ठोस नतीजों में बदलें, तो लोगों को खोखले नारों के जरिए जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि जीरो बिजली बिल और बिना रिश्वत के मिली 77,000 से अधिक सरकारी नौकरियों से लेकर नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पहुंचे पानी, ₹10 लाख तक के मुफ्त इलाज और महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता तक, सरकार के कार्यों ने लोगों को इस सोच से जुड़ने का ठोस कारण दिया है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह विशाल जनसमूह एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश देता है कि पंजाब पुराने खोखले वादों से आगे निकल चुका है और अब विकास, तरक्की और खुशहाली को चुन रहा है। 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस रैली के जरिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनावी बिगुल भी बजाया और पंजाब के लोगों का उनके अथाह प्यार व भरोसे के लिए धन्यवाद किया।
इस ऐतिहासिक जनसमूह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “आज मोगा की धरती पर लाखों पंजाबियों का उमड़ा यह विशाल जनसैलाब कोई साधारण भीड़ नहीं थी। यह काम की राजनीति पर लगी ऐतिहासिक मुहर थी। जब नीयत साफ हो और लोग जीरो बिजली बिल, बिना रिश्वत 77,000 से अधिक सरकारी नौकरियां, नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पहुंचता पानी, ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज और माताओं-बहनों के मान-सम्मान जैसे ठोस नतीजे अपनी आंखों से देखते हैं, तो वे इतनी बड़ी संख्या में आगे आते हैं। यह रिकॉर्डतोड़ ऐतिहासिक जनसमूह इस बात का सबूत है कि पंजाब अब पुराने खोखले वादों पर यकीन नहीं करता। यह तरक्की, विकास और खुशहाली को चुनता है। इस अथाह प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए हर पंजाबी का तहे दिल से धन्यवाद।”
महारैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मैं पंजाब के लोगों से सीधे तौर पर अपने किए गए कामों और पूरे किए गए वादों के बारे में बात करना चाहता हूं। जिन लोगों ने दशकों तक इस राज्य पर राज किया, उन्हें भी जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया। उनके पास सत्ता के कई साल थे, लेकिन राज्य लगातार समस्याओं से जूझता रहा। हमारी सरकार जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए।”
शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इन पार्टियों ने सालों तक पंजाब पर राज किया और बारी-बारी से सत्ता का आनंद लिया। इन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाए, वादे किए और चुनाव के बाद जनता को भूल गए। अब ये सभी एकजुट हो रहे हैं क्योंकि ये आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कामों से घबराए हुए हैं। पंजाब के लोग इनका इतिहास जानते हैं और इनके नए राजनीतिक गठबंधनों से गुमराह नहीं होंगे।”

More Stories
पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल
पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम/नगर पालिका के पुनः चुनावों के लिए संबंधित क्षेत्रों में 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल