लुधियाना, 28 अप्रैल : 80 वर्षीय एनआरआई महिला से 9500 आस्ट्रेलियाई डॉलर चोरी हो गए। लुधियाना के संतोख नगर निवासी जीवन आशा सूद ने दरेसी थाने की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी बेटी संदीपा के घर गोल्डन एवेन्यू गई हुई थी। अगले दिन संदीपा किसी काम से चंडीगढ़ चली गयी। जब महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे 9,500 आस्ट्रेलियाई डॉलर गायब थे।
महिला तुरंत संतोख नगर स्थित अपने घर पहुंची। पूरे घर की तलाशी लेने के बावजूद उन्हें घर में कोई डॉलर नहीं मिला। महिला ने बताया कि डॉलर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए। इस मामले में दरेसी थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/slowest-half-century-said-virat-kohli/

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के हार्ट आर्टरी में मिला ब्लॉकेज, जयपुर में हुआ सफल इलाज
अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, एक महिला गिरफ्तार
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी