नई दिल्ली: कनाडा के आम चुनावों में खालिस्तानियों को बड़ा झटका लगा है। इस आम चुनाव में खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह को हार का सामना करना पड़ा। जगमीत सिंह वही नेता हैं जिनके कारण कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ संबंध खराब कर लिए थे।
न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह ने बर्नबाई सेंट्रल में अपनी सीट की हार स्वीकार कर ली है। इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की है कि अंतरिम नेता की नियुक्ति होते ही वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
जानिए जगमीत सिंह ने क्या कहा?
भाषण के दौरान एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने कहा, “आप सभी का और इस कमरे में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद, आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप अद्भुत हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि आज की रात न्यू डेमोक्रेट्स के लिए निराशाजनक है।
हमारे पास कुछ बहुत अच्छे उम्मीदवार थे जो आज रात हार गए। मुझे पता है कि आपने कितनी मेहनत की है। मैंने आपके साथ समय बिताया है। आप अद्भुत हैं। मुझे बहुत खेद है कि आप अपने समुदायों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। मुझे पता है कि आप उनके लिए लड़ना जारी रखेंगे।”

More Stories
24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत
अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- अगले 30 साल तक नंबर नहीं आएगा