नई दिल्ली, 30 अप्रैल : भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं। ऐसे माहौल में 29 और 30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर गोलीबारी की।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अचानक और बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। यह गोलीबारी रात में की गई जिसका स्पष्ट उद्देश्य तनाव बढ़ाना तथा भारतीय चौकियों को निशाना बनाना था।
भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया
भारतीय सेना ने कहा, 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने इसका त्वरित और मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/after-losing-the-election-khalistan-supporter-jagmeet-expressed-his-pain/
More Stories
9 जुलाई को 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, बैंक, डाकघर, शेयर बाजार सब बंद
उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आरसीबी क्रिकेटर यश दयाल, मामला दर्ज