नई दिल्ली, 10 मई : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा करते हुए बताया कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई।
शाम पांच बजे से बंद हुई गोलाबारी
इस वार्ता के दौरान यह सहमति बनी कि दोनों देश आज शाम पांच बजे से हवाई, जल और जमीनी हमलों को तुरंत रोक देंगे। इसके साथ ही, युद्ध विराम की औपचारिक घोषणा भी की गई है। मिस्री ने यह भी बताया कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होंगे, जिससे आगे की स्थिति को संभालने में मदद मिलेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटनाक्रम पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की।
पहलगाम आतंकी घटना के बाद बढा तनाव
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठने लगे थे। पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, यह वार्ता और उसके परिणाम दोनों देशों के लिए एक सकारात्मक कदम हो सकते हैं, जो आगे की चुनौतियों का सामना करने में सहायक सिद्ध होंगे।

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव