इस्लामाबाद: आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई और फिर हमले की कोशिश के बाद भारत की ओर से मिले करारा जवाब के बाद अब पाकिस्तान सरकार परेशान है।
इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित घोषित कर दिया। पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक और उनके परिवार को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने को कहा है।
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान चिंतित है।
पोस्ट में कहा गया, “भारतीय उच्चायुक्त को आज विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और इस आदेश से अवगत कराया गया।”
गौरतलब है कि मंगलवार को भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया था।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद
पूर्व मेदिनीपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया ट्रॉलर लापता, 15 मछुआरे भी गायब
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान