श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब जिले के आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। बड़ी बात यह है कि मेरिट के आधार पर स्थान पाने वाली सभी लड़कियां हैं। इस जिले को राज्य स्तर पर 17वां स्थान मिला है। बाबा फरीद स्कूल छतियाना की छात्रा रतिंदरदीप कौर ने जिले में टॉप किया है। छात्रा रतिंदरदीप कौर राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी हैं।
निर्मल सिंह की बेटी रतिंदरदीप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा दशमेश पब्लिक गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादल की छात्रा शमदिशा पुत्री राजीव कुमार ने 650 में से 635 अंक लेकर 97.69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर डीएवी वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गिद्दड़बाहा की छात्रा अदिति भारद्वाज पुत्री विकास कुमार शर्मा रही, जिसने 650 में से 635 अंक लेकर 97.69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
रतिंदरदीप कौर डॉक्टर बनना चाहती हैं । छात्रा रतिंदरदीप कौर देर रात तक पढ़ाई करती थी। उसने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। रतिंदरदीप कौर ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहकर इस मुकाम तक पहुंची हैं। वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। छात्रा रतिंदरदीप कौर राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी हैं। इसमें अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला। दृढ़ निश्चय के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत की। उसका सपना इंजीनियर बनना है। पिता विकास कुमार दुकानदार हैं और माता आरती शर्मा प्राइवेट शिक्षिका हैं।

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस