डेराबस्सी: पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। कार्यक्रम के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 1.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आधुनिक कमरों का उद्घाटन किया।
गांव बिजनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख 2 हजार रुपए की लागत से एक आधुनिक कमरा निर्मित किया गया। गांव तोफापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 7 लाख 51 हजार रुपए की लागत से बने दो आधुनिक कमरे। गांव बल्लोपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 लाख 2 हजार रुपये की लागत के 15 लाख रुपये का चेक वितरित कर बच्चों को सौंपा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में किए गए इन विकास कार्यों और सुधारों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिला है, जिससे वे अकादमिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे और वह इस पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं, जो हमारे राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस अवसर पर शिक्षा समन्वयक गुरप्रीत सिंह विर्क, गांव के पंच-सरपंच मोहतबर, ग्रामीण, बच्चों के अभिभावक व अध्यापक उपस्थित थे।

More Stories
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह ‘गोनी’ और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुनार AAP में शामिल
मेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें – राजवीर सिंह घुम्मण
पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित, मोहाली में स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर