पटना, 27 मई : एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक आई.ए.एस. अधिकारी द्वारा सम्मानित करने के तौर पर दिए गए गमले को मुख्यमंत्री जी ने उसी आई.ए.एस. अधिकारी के सिर पर रख दिया, जिसकी लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और अब राजनीति गलियारों में भी चर्चा गर्म है। जिक्रयोग है कि बिहार में सरकारी कार्यक्रमों में अक्सर यह देखा जाता है कि स्वागत के लिए गुलदस्ते के बजाय गमले का उपयोग किया जाता है, जो एक पुरानी परंपरा का हिस्सा है।
गत दिवस पटना के ललित नारायण मिश्र संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में जब डॉ. एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को गमला भेंट किया, तो नीतीश कुमार ने तुरंत उस गमले को वापस उनके सिर पर रख दिया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां उपस्थित लोग थोड़े चकित रह गए। डॉ. एस सिद्धार्थ ने बिना किसी हिचकिचाहट के गमला वापिस लिया और पास खड़े एक कर्मचारी को सौंप दिया, ताकि स्थिति और अधिक न बिगाड़े।
नई परियोजनाओं की की शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संस्थान में कई-नई परियोजनाओं की शुरुआत की। इन परियोजनाओं में एनेक्सी भवन, वार्डेन ब्लॉक और स्टार्टअप ब्लॉक शामिल हैं।
इन भवनों के निर्माण पर कुल 13.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने संस्थान के विभिन्न भागों का दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/in-a-tragic-incident-in-panchkula-7-members-of-a-family-committed-suicide/

More Stories
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय
तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर कॉलेजों में शुरू होगी मिड-डे मील योजना
सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई