शिमला, 1 जून : हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि 12 जून तक कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेनें अब केवल तारा देवी स्टेशन तक ही सीमित रहेंगी। यह निर्णय जाटोग और समर हिल स्टेशनों के बीच स्थित एक पुराने पुल के पुनर्निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मेंटिनेंस कार्य यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है।
इस अवधि के दौरान, चार टॉय ट्रेनें कालका से तारा देवी के बीच नियमित रूप से संचालित की जाएंगी, जिससे रेल यातायात में कोई बड़ी बाधा न आए और यात्रियों को एक निश्चित स्तर की कनेक्टिविटी प्राप्त होती रहे।
पुल को फिर से बनाने का काम जारी
अधिकारियों के अनुसार, जतोग और समर हिल स्टेशनों के बीच स्थित पुल को तकनीकी कारणों के चलते अस्थायी रूप से हटाया जा रहा है और उसकी जगह एक नया और मजबूत स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इस काम के लिए विशेष इंजीनियरिंग टीम को तैनात किया गया है और सुरक्षा मानकों के तहत पूरे कार्य की निगरानी की जा रही है। रेलवे का दावा है कि यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा और 12 जून के बाद रेल सेवा पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/can-history-bring-canada-and-india-closer-in-the-present/

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव