बेंगलुरु,4 जून: आईपीएल में पहली बार आरसीबी टीम के चैंपियन बनने का जश्न मातम में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। जश्न के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर मौजूद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ में दबने से सात लोगों की मौत की खबर है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। कई लोग दब गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसके साथ ही भगदड़ में तीन लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रच दिया।
यह भी देखें :कर्ज में डूबे पाकिस्तान पर इतना पैसा क्यों लुटा रही अंतर्राष्ट्रीय कम्यूनिटी?

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव