नई दिल्ली, 7 जून : आई.पी.एल. 2025 सीजऩ विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आर.सी.बी.) की 17 साल से चली आ रही ट्रॉफी की तलाश आखिरकार इस बार पूरी हो गई, और पंजाब किंग्स को हराकर आर.सी.बी. ने फाइनल में अपना पहला खिताब जीत लिया। इस गौरवशाली पल में विराट कोहली की भूमिका न केवल मैदान पर प्रदर्शन के लिहाज़ से अहम रही, बल्कि कमाई के मामले में भी वह सबसे आगे रहे।
आई.पी.एल. 2025 से कुल कितनी कमाई की?
विराट कोहली को इस बार आई.पी.एल. में 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, जो उनकी मूल सैलरी थी। लेकिन सीजन खत्म होने तक उन्होंने कुल 27.40 करोड़ की कमाई कर ली। विराट कोहली की सैलरी 21 करोड़ रु. आर.सी.बी. ने कोहली को सीजन के लिए इस राशि में रिटेन किया था और मैच फीस 1.12 करोड़ रु. है। कोहली ने कुल 15 मैच खेले 13 लीग + 1 क्वालीफायर + 1 फाइनल प्रति मैच फीस 7.5 लाख के हिसाब से उन्हें यह रकम मिली।
इनामी राशि में 27 लाख मिले
आई.पी.एल. में जितने वाली टीम को मिलने वाली इनामी राशि का 30 प्रतिशत खिलाडिय़ों में बांटा जाता है। 22 खिलाडिय़ों में बंटने पर कोहली के हिस्से लगभग 27 लाख रूपए आए। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई 5 करोड़ हुई। आई.पी.एल. के सीजन के दौरान कोहली की ब्रांड वैल्यू बढ़ी और विज्ञापन से उन्हें यह अतिरिक्त आमदनी हुई। इस तरह विराट कोहली की कुल कमाई 21 करोड़ (सैलरी), 1.12 करोड़ (मैच फीस), 27 लाख (इनामी राशि) और 5 करोड़ (एंडोर्समेंट) 27.40 करोड़ रुपए।
क्योंकि बल्ले में है दम
विराट कोहली ने सिर्फ कमाई में ही नहीं, बल्कि प्रदर्शन में भी शानदार छाप छोड़ी। कोहलीने 15 मैचों में 657 रन बनाए, औसत : 54.75, स्ट्राइक रेट लगभग 147, 8 अर्धशतक अपने नाम किए। फाइनल में भी कोहली ने 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस तरह विराट कोहली ने आई.पी.एल. 2025 में न केवल आर.सी.बी. को चैंपियन बनाया बल्कि अपने करियर की एक और बड़ी आर्थिक सफलता भी हासिल की।
More Stories
दिवाली पर मिलेगा सस्ते हवाई सफर का तोहफा, एयरलाइंस बढ़ाएंगी उड़ानें
पाकिस्तान से लेकर म्यांमार तक फिर कांपी धरती, भारत में भी भूकंप के झटके
महिला विश्व कप में भी भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ